निम्नलिखित में से कौन जहाँगीर के चित्रकार थे? नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- 1. अब्दुस्समद
- 2. अबुल हसन
- 3. आका रज़ा
- 4. मीर सैयद अली
- A1 और 2
- B2 और 3
- C3 और 4
- D4 और 1
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) 2 और 3
व्याख्या
जहाँगीर के समय के मुख्य चित्रकार थे अबुल हसन, उस्ताद मंसूर, फर्रुख बेग, बिशनदास, आका रज़ा, मुहम्मद नादिर, मुहम्मद मुराद, मनोहर, माधव और गोवर्धन। मीर सैयद अली और अब्दुस्समद ने हुमायूँ के समय मुगल चित्रकला की नींव रखी। अतः 2 और 3।