मध्यकालीन इतिहास PYQ 474 / 619 · मुगल राजव्यवस्था और संस्कृति

मुगल भारत में राज्य की आय का मुख्य स्रोत क्या था:

  1. Aलूट
  2. Bज़ब्ती
  3. Cभू-राजस्व
  4. Dकर

UPPSC (Pre) 1995

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) भू-राजस्व

व्याख्या

मध्यकालीन भारत में राज्य की मुख्य आय भू-राजस्व थी। बाबर के समय सारी भूमि जागीरों के रूप में बाँट दी गई, और हुमायूँ ने कोई भूमि सुधार नहीं किया। शेरशाह ने सुव्यवस्थित राजस्व व्यवस्था बनाई, पर इस्लाम शाह की मृत्यु के बाद वह टूट गई।

अकबर पहला मुगल था जिसने राजस्व को उचित आधार दिया और मध्यकाल की सर्वश्रेष्ठ भू-राजस्व व्यवस्था बनाई, जिसमें सामान्यतः उपज का एक-तिहाई लिया जाता था। शाहजहाँ के समय माँग बढ़कर आधी हो गई, और उसने वसूली के लिए इजारेदारी (राजस्व ठेका) शुरू की।

यह प्रश्न हल करेंसभी 619 मध्यकालीन इतिहास PYQ