मध्यकालीन इतिहास PYQ 424 / 619 · मुगल सम्राट

निम्नलिखित में से किस मकबरे को 'द्वितीय ताजमहल' कहा जाता है:

  1. Aअनारकली का मकबरा
  2. Bएतमादुद्दौला का मकबरा
  3. Cराबिया-उद-दौरानी का मकबरा
  4. Dइनमें से कोई नहीं

UPPSC (Pre) 2000UPPSC (Mains) 2013

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) राबिया-उद-दौरानी का मकबरा

व्याख्या

औरंगज़ेब ने अपनी प्रिय पत्नी राबिया-उद-दौरानी का मकबरा औरंगाबाद में बनवाया, जिसे बीबी का मकबरा भी कहते हैं। ताजमहल के नमूने पर बने इस मकबरे को 'द्वितीय ताजमहल' कहा जाता है, यद्यपि यह कम सुंदर है। माना जाता है कि यह औरंगज़ेब के शासनकाल में उसके पुत्र आज़म शाह की देखरेख में पूरा हुआ।

यह प्रश्न हल करेंसभी 619 मध्यकालीन इतिहास PYQ