निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- कथन (A): अकबर ने फतेहपुर सीकरी में "बुलंद दरवाज़ा" बनवाया।
- कारण (R): अकबर ने यह स्मारक अपने पुत्र जहाँगीर के जन्म की स्मृति में बनवाया।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, पर (R) गलत है।
- D(A) गलत है, पर (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) (A) सही है, पर (R) गलत है।
व्याख्या
(A) सही है: अकबर ने 1568–69 में सीकरी का निर्माण शुरू किया, और गुजरात विजय (1572–73) के बाद यह फतेहपुर सीकरी कहलाया। कुछ इतिहासकार मानते हैं कि उसने बुलंद दरवाज़ा गुजरात की विजय के स्मारक के रूप में बनवाया; पर्सी ब्राउन के अनुसार यह 1601 की दक्कन विजय का स्मारक है। (R) गलत है: यह जहाँगीर के जन्म के लिए नहीं बना।