मध्यकालीन इतिहास PYQ 373 / 619 · मुगल सम्राट

टोडरमल किन उपायों में प्रसिद्ध हुए?

  1. Aसैन्य अभियान
  2. Bभू-राजस्व
  3. Cहास्य
  4. Dचित्रकला

UPPSC (Pre) 1992

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) भू-राजस्व

व्याख्या

टोडरमल ने भू-राजस्व में ख्याति पाई। 1580 में, अपने शासन के 24वें वर्ष, अकबर ने आइन-ए-दहसाला लागू की, जिसने मुगल राजस्व व्यवस्था को स्थिर रूप दिया। इसके वास्तविक निर्माता तत्कालीन वित्त मंत्री टोडरमल थे, जिनके प्रमुख सहायक ख्वाजा शाह मंसूर थे, इसलिए इसे टोडरमल बंदोबस्त भी कहते हैं। इसमें पिछले दस वर्षों की हर फसल की औसत उपज और कीमतें निकालकर उस औसत का एक-तिहाई राजस्व तय किया गया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 619 मध्यकालीन इतिहास PYQ