मध्यकालीन इतिहास PYQ 371 / 619 · मुगल सम्राट

अकबर के शासनकाल में सैन्य व्यवस्था आधारित थी:

  1. Aमनसबदारी पर
  2. Bज़मींदारी पर
  3. Cसामंतवाद पर
  4. Dआइन-ए-दहसाला पर

UPPSC (Pre) 1992

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) मनसबदारी पर

व्याख्या

साम्राज्य बढ़ाने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अकबर को सुसंगठित सेना चाहिए थी। 1573 में उसने घोड़ों को दागने की प्रथा फिर शुरू की, ताकि सेनापति न घोड़े बदल सकें न एक ही घोड़ा दो बार दिखा सकें। फिर 1574–75 में उसने सेना को मनसबदारी व्यवस्था पर संगठित किया। मनसब का अर्थ है पद या श्रेणी, और मनसबदार शाही सेवा में पद धारण करने वाला अधिकारी था। अकबर की व्यवस्था दाशमिक प्रणाली पर आधारित थी।

यह प्रश्न हल करेंसभी 619 मध्यकालीन इतिहास PYQ