अकबर की लोकप्रियता के कारण थे:
- A. मनसबदारी व्यवस्था
- B. धार्मिक नीति
- C. भू-राजस्व व्यवस्था
- D. सामाजिक सुधार
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- AA और B
- Bकेवल B
- Cकेवल C
- DA, B, C, D
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) A, B, C, D
व्याख्या
मुगल शासन व्यवस्था का श्रेय अकबर को जाता है। उसका केंद्रीय और प्रांतीय प्रशासन, सम्राट का स्थान, अधिकार और कर्तव्य, उसकी भू-राजस्व व्यवस्था, मुद्रा और मनसबदारी व्यवस्था उसी के शासन में बनीं और उसके उत्तराधिकारियों के काम आईं।
वह हिंदुओं और मुसलमानों को निकट लाने का प्रयास करने वाला पहला मुस्लिम शासक था। इसी उदार भावना से उसने दास प्रथा (1562), तीर्थयात्रा कर (1563) और जज़िया (1564) समाप्त किए, और सामाजिक सुधार के रूप में बाल विवाह और सती को रोकने का प्रयास किया। अतः चारों उसकी लोकप्रियता के कारण थे।