सूफीवाद का कौन-सा सिलसिला संगीत के विरुद्ध था:
- Aचिश्तिया
- Bसुहरावर्दिया
- Cकादिरिया
- Dनक्शबंदिया
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) नक्शबंदिया
व्याख्या
14वीं शताब्दी में ख्वाजा बहाउद्दीन नक्शबंद द्वारा स्थापित नक्शबंदिया सिलसिला समा (संगीत) का विरोधी था और सूफी सिलसिलों में सबसे कट्टर था। इसके ख्वाजा बाकी बिल्लाह के प्रमुख शिष्य शेख अहमद सरहिंदी को मुजद्दिद (इस्लाम का सुधारक) कहा गया और उन्होंने वहदत-उल-शुहूद का प्रतिपादन किया। इस सिलसिले ने अकबर की उदार नीतियों का विरोध किया, और औरंगज़ेब इसका अनुयायी था।