मध्यकालीन इतिहास PYQ 262 / 619 · सल्तनतकालीन समाज और संस्कृति

नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक कथन (A) है और दूसरा कारण (R)।

  • कथन (A): मध्यकाल में संगीत पर अनेक संस्कृत ग्रंथों का फ़ारसी में अनुवाद हुआ।
  • कारण (R): आरंभिक चिश्ती सूफी 'समा' नामक संगीत सभाओं के शौकीन थे।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

  1. A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
  2. B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  3. C(A) सही है, पर (R) गलत है।
  4. D(A) गलत है, पर (R) सही है।

UPPSC (Pre) 2018

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।

व्याख्या

(A) सही है: मध्यकाल में शासकों की रुचि से संगीत पर अनेक संस्कृत ग्रंथों का फ़ारसी में अनुवाद हुआ। महमूद गज़नवी अनेक ग्रंथ गज़नी ले गया, फिरोज़ तुगलक और सिकंदर लोदी ने विशेष रूप से विभिन्न विषयों के संस्कृत ग्रंथ अनूदित कराए, और बाद में मुगल सम्राटों ने भी ऐसा किया।

(R) भी सही है: समा संगीत की सभा थी, जिसे चिश्ती संत ईश्वर तक पहुँचने का साधन मानकर समर्थन देते थे। पर यह (A) की व्याख्या नहीं करता।

यह प्रश्न हल करेंसभी 619 मध्यकालीन इतिहास PYQ