कश्मीर के निम्नलिखित शासकों में से किसने जज़िया और गोहत्या समाप्त की?
- Aसिकंदर शाह
- Bशम्सुद्दीन शाह
- Cहैदर शाह
- Dज़ैनुल आबिदीन
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) ज़ैनुल आबिदीन
व्याख्या
अली शाह का भाई शाही खाँ 1420 में ज़ैनुल आबिदीन के नाम से कश्मीर के सिंहासन पर बैठा, जो वहाँ का सबसे महान शासक था। धर्म के मामले में वह इतना सहिष्णु था कि उसकी तुलना अकबर से की जाती है। हिंदुओं पर से जज़िया हटाने वाला वह पहला शासक था, और उसने गोहत्या पर रोक लगाई। उसके समय महाभारत, दशावतार और राजतरंगिणी का फ़ारसी में अनुवाद हुआ।