मध्यकालीन इतिहास PYQ 192 / 619 · सल्तनतकालीन समाज और संस्कृति

नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक कथन (A) है और दूसरा कारण (R)।

  • कथन (A): सल्तनत के क्षेत्रों को मोटे तौर पर दो भागों में बाँटा जा सकता था – खालसा और जागीरें।
  • कारण (R): जागीरों में राज्य के नियंत्रण वाली भूमि शामिल थी।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

  1. A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
  2. B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  3. C(A) सही है, पर (R) गलत है।
  4. D(A) गलत है, पर (R) सही है।

UPPSC (Pre) 2025

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) (A) सही है, पर (R) गलत है।

व्याख्या

(A) सही है: राजस्व की दृष्टि से सल्तनत की भूमि मोटे तौर पर खालिसा और जागीरों (इक्ताओं) में बँटी थी। (R) गलत है: राज्य के सीधे नियंत्रण वाली भूमि खालिसा थी। जागीर जागीरदार को दिया गया राजस्व-अनुदान था, राज्य द्वारा सीधे प्रशासित भूमि नहीं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 619 मध्यकालीन इतिहास PYQ