तालीकोटा का युद्ध किनके बीच लड़ा गया:
- Aअकबर और मालवा के सुल्तान
- Bविजयनगर और बहमनी राज्य
- Cविजयनगर और बीजापुर, अहमदनगर तथा गोलकुंडा की संयुक्त सेना
- Dशेरशाह और हुमायूँ
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) विजयनगर और बीजापुर, अहमदनगर तथा गोलकुंडा की संयुक्त सेना
व्याख्या
1565 में तालीकोटा में बीजापुर, अहमदनगर, गोलकुंडा और बीदर की संयुक्त सेनाओं ने विजयनगर को हराया। दक्कन की सल्तनतों में केवल बरार अलग रहा। फरिश्ता इस स्थान को तालीकोटा कहता है, पर युद्ध राक्षसी और तंगड़ी गाँवों के बीच लड़ा गया।
विजयनगर का राजा सदाशिव राय (1542–1570) था, पर सत्ता उसके योग्य मंत्री राम राय के हाथ में थी, जिसने दक्कन के सुल्तानों में फूट डालने का असफल प्रयास किया था। युद्ध में हुसैन निज़ामशाह ने राम राय को मार डाला।