मध्यकालीन इतिहास PYQ 121 / 619 · सल्तनत के राजवंश और विजयनगर

वैदिक ग्रंथों के प्रसिद्ध भाष्यकार सायण को संरक्षण दिया था:

  1. Aपरमार शासकों ने
  2. Bसातवाहन शासकों ने
  3. Cविजयनगर शासकों ने
  4. Dवाकाटक शासकों ने

UPPSC (Mains) 2008

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) विजयनगर शासकों ने

व्याख्या

वेदों के भाष्यकार सायण को विजयनगर के शासकों का संरक्षण मिला।

संगम के पाँच पुत्रों में सबसे प्रसिद्ध हरिहर और बुक्का ने तुंगभद्रा के दक्षिणी तट पर, उत्तरी तट के अनेगोंडी किले के सामने, विजयनगर नगर और राज्य की नींव रखी। इसमें उन्हें ब्राह्मण संत और विद्वान माधव विद्यारण्य और उनके भाई सायण से प्रेरणा मिली।

यह प्रश्न हल करेंसभी 619 मध्यकालीन इतिहास PYQ