मध्यकालीन इतिहास PYQ 109 / 619 · सल्तनत के राजवंश और विजयनगर

लोक निर्माण विभाग की स्थापना मूलतः किसने की:

  1. Aइल्तुतमिश
  2. Bबलबन
  3. Cअलाउद्दीन खिलजी
  4. Dफिरोज़शाह तुगलक

UPPSC (Pre) 2000UP UDA/LDA (Pre) 2006

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) फिरोज़शाह तुगलक

व्याख्या

फिरोज़शाह तुगलक ने सल्तनत का पहला लोक निर्माण विभाग स्थापित किया। कहा जाता है कि उसने 200 नगर बसाए, जिनमें प्रमुख थे फतेहाबाद, हिसार, फिरोज़पुर, जौनपुर और फिरोज़ाबाद। बंगाल अभियान में उसने इकडाला का नाम आज़ादपुर और पांडुआ का नाम फिरोज़ाबाद रखा। उसका प्रमुख वास्तुकार मलिक गाज़ी शहना था।

यह प्रश्न हल करेंसभी 619 मध्यकालीन इतिहास PYQ