निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- कथन (A): अलाउद्दीन खिलजी ने दिल्ली में मूल्य नियंत्रण लागू किया।
- कारण (R): वह दिल्ली में अपने महल बनाने वाले कारीगरों को कम मज़दूरी देना चाहता था।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, पर (R) गलत है।
- D(A) गलत है, पर (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) (A) सही है, पर (R) गलत है।
व्याख्या
(A) सही है: अलाउद्दीन ने सबसे पहले दिल्ली में बाज़ार मूल्य नियंत्रित किए और इसके लिए योग्य अधिकारी नियुक्त किए। (R) गलत है: बरनी के अनुसार उद्देश्य मंगोलों के विरुद्ध विशाल सेना रखना और हिंदुओं में विद्रोह रोकना था, कारीगरों को कम मज़दूरी देना नहीं।