निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए:
- 1. गांधी-इरविन समझौता
- 2. सांप्रदायिक पंचाट
- 3. द्वितीय गोलमेज़ सम्मेलन
- 4. नेहरू रिपोर्ट
नीचे दिए गए कूट से सही कालानुक्रम चुनिए:
- A3, 2, 1, 4
- B3, 1, 4, 2
- C4, 3, 2, 1
- D4, 1, 3, 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) 4, 1, 3, 2
व्याख्या
क्रम: नेहरू रिपोर्ट 1928, गांधी-इरविन मार्च 1931, द्वितीय गोलमेज़ 1931 के अंत में और सांप्रदायिक पंचाट 1932।