भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़ी निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए और नीचे दिए गए कूट से उनका सही कालानुक्रम चुनिए:
- 1. बी.जी. तिलक का निधन
- 2. रौलट विधेयक का अधिनियम बनना
- 3. जलियाँवाला बाग हत्याकांड
- 4. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अमृतसर अधिवेशन, 1919
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A2, 3, 4, 1
- B4, 3, 2, 1
- C3, 4, 2, 1
- D1, 2, 3, 4
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) 2, 3, 4, 1
व्याख्या
क्रम: रौलट एक्ट मार्च 1919, जलियाँवाला बाग अप्रैल, अमृतसर अधिवेशन दिसंबर और तिलक का निधन अगस्त 1920।