आधुनिक इतिहास PYQ 1374 / 1999 · भारत छोड़ो आंदोलन

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • कथन (A): भारत छोड़ो आंदोलन भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की पराकाष्ठा था।
  • कारण (R): भारत छोड़ो आंदोलन के बाद सत्ता हस्तांतरण की उपयुक्त व्यवस्था खोजना समय की आवश्यकता थी।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

  1. A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
  2. B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  3. C(A) सही है, पर (R) गलत है।
  4. D(A) गलत है, पर (R) सही है।

UPPSC (Pre) 2005

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।

व्याख्या

1942 के बाद अंग्रेज़ समझ गए कि वे भारत को अधिक समय नहीं रख सकते, इसलिए प्रश्न यह था कि सत्ता कैसे सौंपी जाए।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1999 आधुनिक इतिहास PYQ