निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- कथन (A): जवाहरलाल नेहरू ने द्वितीय गोलमेज़ सम्मेलन (1932) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया।
- कारण (R): गांधी-इरविन समझौते (1931) में यह निहित था कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वितीय गोलमेज़ सम्मेलन (1931) में भाग लेगी।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, पर (R) गलत है।
- D(A) गलत है, पर (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) (A) गलत है, पर (R) सही है।
व्याख्या
1931 में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व अकेले गांधी ने किया, इसलिए (A) गलत है। समझौते में कांग्रेस के भाग लेने की बात निहित थी, इसलिए (R) सही है।