नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक कथन (A) है और दूसरा कारण (R)।
- कथन (A): अधिकतर आरंभिक राष्ट्रवादी ब्रिटिश शासन को आधुनिकता लाने वाला दैवी विधान मानते थे।
- कारण (R): वे भारत में केवल "गैर-ब्रिटिश शासन" की शिकायत करते थे।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, पर (R) गलत है।
- D(A) गलत है, पर (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
व्याख्या
आरंभिक राष्ट्रवादी ब्रिटिश शासन को दैवी विधान मानते थे और केवल ब्रिटिश आदर्शों से उसके विचलन को दोष देते थे, जिसे वे 'गैर-ब्रिटिश शासन' कहते थे। इसलिए (R), (A) की व्याख्या करता है।