नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक कथन (A) है और दूसरा कारण (R)।
- कथन (A): दादाभाई नौरोजी ने भारतीय प्रश्नों पर चर्चा के लिए 1866 में लंदन में ईस्ट इंडिया एसोसिएशन का गठन किया।
- कारण (R): वे ब्रिटिश जनमत को प्रभावित करना चाहते थे।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, पर (R) गलत है।
- D(A) गलत है, पर (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
व्याख्या
दादाभाई नौरोजी ने भारतीय प्रश्नों पर ब्रिटिश जनमत को अपने पक्ष में करने के लिए 1866 में लंदन में ईस्ट इंडिया एसोसिएशन बनाई, इसलिए (R), (A) की व्याख्या करता है।