निम्नलिखित में से किसका नाम 1857 ई. के आंदोलन से जुड़ा है?
- Aभगत सिंह
- Bतात्या टोपे
- Cबी.जी. तिलक
- Dजी.के. गोखले
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) तात्या टोपे
व्याख्या
तात्या टोपे (1814-1859) को रामचंद्र पांडुरंग के नाम से भी जाना जाता था। वह 1857 के भारतीय विद्रोह का एक प्रमुख नेता था। उसका जन्म महाराष्ट्र के येवला गांव में हुआ, जहां वह पेशवा बाजीराव द्वितीय के दत्तक पुत्र नाना धोंडू पंत (नाना साहब) का मित्र बना। 1851 ई. में बाजीराव द्वितीय की मृत्यु के बाद डलहौजी ने नाना को उसके पिता की पेंशन से वंचित कर दिया। तात्या टोपे पहले से ही अंग्रेजों को अपना शत्रु मानने लगा था। दोनों ने मिलकर कानपुर में ईस्ट इंडिया कंपनी की भारतीय टुकड़ियों को हराया और नाना साहब का प्रभुत्व स्थापित किया; तात्या स्वयं सेना का प्रधान सेनापति बना। अप्रैल, 1859 में सैनिक अदालत ने उसे फांसी दे दी।