प्राचीन इतिहास PYQ 761 / 1003 · दक्षिण भारत एवं संगम युग

नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक कथन (A) है और दूसरा कारण (R):

  • कथन (A): चोलों के बारे में हमें उनके पूर्ववर्तियों की तुलना में कहीं अधिक जानकारी है।
  • कारण (R): चोल शासकों ने मंदिरों की दीवारों पर अपनी विजयों का ऐतिहासिक विवरण खुदवाने की प्रथा अपनाई।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

  1. A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
  2. B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  3. C(A) सही है, पर (R) गलत है।
  4. D(A) गलत है, पर (R) सही है।

UPPSC (Pre) 2020

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।

व्याख्या

राजराज प्रथम ने मंदिर की दीवारों पर पूर्वजों और विजयों का ऐतिहासिक विवरण खुदवाने की प्रथा शुरू की। इसी कारण चोलों के बारे में अधिक जानकारी है, इसलिए (R), (A) की व्याख्या करता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1003 प्राचीन इतिहास PYQ