प्राचीन इतिहास PYQ 603 / 1003 · गुप्त एवं गुप्तोत्तर काल

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • कथन (A): गुप्तोत्तर काल की कृषि संरचना की मुख्य विशेषता सामंतवाद का विकास था।
  • कारण (R): इस काल में भूस्वामी मध्यवर्ग और आश्रित कृषक वर्ग अस्तित्व में आए।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

  1. A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
  2. B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  3. C(A) सही है, पर (R) गलत है।
  4. D(A) गलत है, पर (R) सही है।

UPPSC (Spl) (Mains) 2004

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।

व्याख्या

भूमि-अनुदानों से भूस्वामी मध्यवर्ग और आश्रित किसान बने। यहाँ सामंतवाद का यही अर्थ है, इसलिए (R), (A) की व्याख्या करता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1003 प्राचीन इतिहास PYQ