नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक कथन (A) है और दूसरा कारण (R)।
- कथन (A): सातवाहन काल में प्राकृत और अन्य लोकभाषाओं के साथ संस्कृत का विकास हुआ।
- कारण (R): सातवाहन राजाओं ने साहित्य-लेखन के लिए संस्कृत और अन्य लोकभाषाओं के प्रयोग को बढ़ावा दिया।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, पर (R) गलत है।
- D(A) गलत है, पर (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
व्याख्या
हाल ने प्राकृत में गाथा सप्तशती, गुणाढ्य ने पैशाची में बृहत्कथा और शर्ववर्मन ने संस्कृत में कातंत्र लिखा, सबको राजकीय समर्थन मिला। इसलिए (R), (A) की व्याख्या करता है।