निम्नलिखित में से कौन 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों का सबसे कट्टर शत्रु था?
- Aमौलवी अहमदुल्लाह शाह
- Bमौलवी इमदादुल्लाह
- Cमौलाना फजल-ए-हक खैराबादी
- Dनवाब लियाकत अली
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) मौलवी अहमदुल्लाह शाह
व्याख्या
मौलवी अहमदुल्लाह शाह ने फैजाबाद में विद्रोह का नेतृत्व किया। उसे अंग्रेजों का सबसे कट्टर शत्रु माना जाता था। वह मूलतः मद्रास प्रेसीडेंसी के चेन्नापट्टनम का निवासी था, परंतु फैजाबाद आकर बस गया। भारत के विभिन्न धर्मों के अनुयायियों का आह्वान करते हुए उसने कहा: 'सब लोग काफिर अंग्रेजों के विरुद्ध उठ खड़े हों और उन्हें भारत से बाहर खदेड़ दें।' अंग्रेजों ने उसके बारे में कहा कि वह 'अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प वाला व्यक्ति तथा विद्रोहियों में सबसे अच्छा सैनिक' था। ब्रिटिश सरकार ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया।