बौद्ध धर्म के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
- 1. इसने जाति और वर्ग को अस्वीकार नहीं किया।
- 2. इसने ब्राह्मणों के सर्वोच्च सामाजिक स्थान को चुनौती दी।
- 3. इसने कुछ व्यवसायों को निम्न माना।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A1 और 2
- B2 और 3
- C1, 2 और 3
- Dउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 1, 2 और 3
व्याख्या
बौद्ध धर्म ने वर्ण व्यवस्था को सामाजिक तथ्य के रूप में रहने दिया, पर ब्राह्मणों के सर्वोच्च होने के दावे को नहीं माना, और कुछ व्यवसायों को निम्न समझा।