किस हड़प्पाकालीन स्थल पर हमें जुते हुए खेत के साक्ष्य मिलते हैं?
- Aकालीबंगा (राजस्थान)
- Bलोथल (गुजरात)
- Cबनावली (हरियाणा)
- Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) कालीबंगा (राजस्थान)
व्याख्या
राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले में घग्घर के किनारे स्थित कालीबंगा से आड़ी-तिरछी हल-रेखाओं वाला जुता हुआ खेत मिला है। हल के प्रतिरूप के लिए बनावली और गोदीबाड़े के लिए लोथल को साथ याद रखें।