हड़प्पा संस्कृति के निम्नलिखित में से कौन-से स्थल सिंध में हैं?
- 1. हड़प्पा
- 2. मोहनजोदड़ो
- 3. चन्हूदड़ो
- 4. सुरकोटदा
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A1 और 2
- B2 और 3
- C2, 3 और 4
- D1, 2, 3 और 4
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) 2 और 3
व्याख्या
मोहनजोदड़ो और चन्हूदड़ो सिंध में हैं। हड़प्पा पाकिस्तान के पंजाब में और सुरकोटदा गुजरात में है।