निम्नलिखित में से कौन-सा असम राज्य का शास्त्रीय नृत्य है?
- Aगोटीपुआ
- Bरउफ
- Cसत्रीया
- Dछऊ
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) सत्रीया
व्याख्या
असम का शास्त्रीय नृत्य सत्रीया है। यह नृत्य शैली भक्तिपूर्ण है, क्योंकि इसका उद्देश्य नव-वैष्णववाद का प्रचार करना था। इसे असम के महान वैष्णव संत और सुधारक महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव ने आरंभ किया। यह भारत के आठ शास्त्रीय नृत्यों में से एक है।