आधुनिक इतिहास PYQ 628 / 636 · कला एवं संस्कृति

मामल्लपुरम नृत्य उत्सव के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. यह देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचलित लोकनृत्यों का उत्सव है।
  • 2. यह उत्सव महाबलीपुरम नामक नगर में लगभग दस दिन आयोजित होता है।
  • 3. महाभारत, राधा-कृष्ण, बल्ली मुख्य, शिव-शक्ति और कई प्राचीन लोककथाएं भावपूर्ण नृत्य रूपों द्वारा जीवंत की जाती हैं।
  • 4. पृष्ठभूमि में ऐतिहासिक 'अर्जुन की तपस्या' मूर्ति-श्रृंखला से सजे मंच पर मंत्रमुग्ध करने वाले नृत्य प्रस्तुत किए जाते हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. Aकेवल 1 और 2
  2. Bकेवल 1, 3 और 4
  3. Cकेवल 1 और 3
  4. Dकेवल 2, 3 और 4

B.P.S.C. District Art & Culture Officer 2021

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) केवल 1, 3 और 4

व्याख्या

मामल्लपुरम नृत्य उत्सव भारत के उल्लेखनीय उत्सवों में से एक है, जो पूरी तरह देश की पारंपरिक ललित कलाओं को समर्पित है। यह महाबलीपुरम में लगभग चार सप्ताह आयोजित होता है। अतः कथन 2 असत्य है। शेष सभी कथन सत्य हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ