आधुनिक इतिहास PYQ 620 / 636 · कला एवं संस्कृति

जंतर-मंतर किसने बनवाया?

  1. Aअकबर
  2. Bशाहजहां
  3. Cशिवाजी
  4. Dमहाराजा जयसिंह

38th B.P.S.C. (Pre), 1992

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) महाराजा जयसिंह

व्याख्या

जयपुर का जंतर-मंतर सवाई राजा जयसिंह ने बनवाया। यह सिटी पैलेस के पास स्थित है। जंतर-मंतर वेधशाला के मुख्य यंत्रों में सम्राट यंत्र, राम यंत्र, राशिवलय यंत्र और कपाली यंत्र शामिल हैं, जो सूर्य और चंद्रमा की गति तथा तारों की स्थिति सटीकता से बताते हैं। उल्लेखनीय है कि खगोलशास्त्र और नक्षत्र विज्ञान में अनुसंधान के लिए सवाई जयसिंह ने दिल्ली, मथुरा, उज्जैन, वाराणसी और जयपुर में पांच वेधशालाएं बनवाईं, जिनमें जयपुर की वेधशाला सबसे बड़ी है और इसकी बनावट अत्यंत वैज्ञानिक है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ