आधुनिक इतिहास PYQ 62 / 636 · 1857 का विद्रोह

1857 ई. का विद्रोह सबसे पहले शुरू हुआ:

  1. Aबैरकपुर से
  2. Bमेरठ से
  3. Cदिल्ली से
  4. Dझांसी से

B.P.S.C. (CDPO) (Pre) 2005

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) मेरठ से

व्याख्या

मेरठ में 24 अप्रैल, 1857 की घटना भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुई। कर्नल कारमाइकल स्मिथ ने आदेश दिया कि भारतीय सैनिकों को चर्बी वाले कारतूस दिए जाएं, जिन्हें मुंह से खोलना पड़ता था। इससे नाराज होकर तीसरी बंगाल नेटिव कैवलरी / तीसरी रेजिमेंट लाइट कैवलरी के 90 में से 85 सैनिकों ने इन कारतूसों के विरुद्ध बगावत कर दी। 9 मई, 1857 को मेरठ के परेड ग्राउंड में इन बागी सैनिकों का कोर्ट मार्शल किया गया। इस कार्रवाई से क्रुद्ध होकर उन्होंने 10 मई, 1857 को मेरठ में विद्रोह कर दिया और पहले स्वतंत्रता संग्राम, अर्थात 1857 के विद्रोह, का बिगुल फूंक दिया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ