आधुनिक इतिहास PYQ 617 / 636 · कला एवं संस्कृति

सोलहवीं शताब्दी की उस बावड़ी का नाम क्या है, जिसका हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने वर्ल्ड मॉन्यूमेंट्स फंड इंडिया के सहयोग से संरक्षण किया?

  1. Aअग्रसेन की बावली
  2. Bराजों की बावली
  3. Cचौकी बावड़ी
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक

71st B.P.S.C. (Pre) 2025

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) राजों की बावली

व्याख्या

दिल्ली के महरौली पुरातत्व उद्यान में स्थित राजों की बावली एक चार-मंजिला बावड़ी है, जो सिकंदर लोदी के शासनकाल में लगभग 1506 ई. में बनाई गई। यह लोदी काल की वास्तुकला और जल-संरचना अभियांत्रिकी का उत्कृष्ट उदाहरण है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने वर्ल्ड मॉन्यूमेंट्स फंड इंडिया और टी.सी.एस. फाउंडेशन के सहयोग से राजों की बावली का संरक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ