आधुनिक इतिहास PYQ 584 / 636 · पत्रिकाएं, पुस्तकें और उनके लेखक

कौन-सी पत्रिका क्रांतिकारी गतिविधियों से जुड़ी नहीं थी?

  1. Aसंध्या
  2. Bयुगांतर
  3. Cगदर
  4. Dयंग इंडिया
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

60th to 62nd B.P.S.C. (Pre) 2016

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) यंग इंडिया

व्याख्या

'यंग इंडिया' पत्रिका क्रांतिकारी गतिविधियों से जुड़ी नहीं थी। 'यंग इंडिया' का संपादन महात्मा गांधी ने किया। महात्मा गांधी अहिंसक आंदोलनों के समर्थक थे। 1913 में सोहन सिंह भकना ने अन्य साथियों के साथ मिलकर 'हिंदुस्तान एसोसिएशन ऑफ द पैसिफिक कोस्ट' नामक संगठन की स्थापना की। इस संगठन ने 'गदर' नामक समाचार-पत्र निकाला, जिसके कारण यह संगठन 'गदर पार्टी' के नाम से भी जाना गया। युगांतर और संध्या पत्रिकाएं भी क्रांतिकारी गतिविधियों से जुड़ी थीं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ