आधुनिक इतिहास PYQ 565 / 636 · आधुनिक इतिहास: विविध

पंचशील की मुख्य विशेषता है:

  1. Aगुटनिरपेक्षता
  2. Bआर्थिक सहयोग और विकास
  3. Cसांस्कृतिक संबंधों का विकास
  4. Dराष्ट्रों के बीच मित्रता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व

38th B.P.S.C. (Pre) 1992

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) राष्ट्रों के बीच मित्रता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व

व्याख्या

भारत और चीन के बीच पंचशील समझौते पर 29 अप्रैल, 1954 को हस्ताक्षर हुए। इस समझौते में पंचशील के सभी पांच सिद्धांतों का उल्लेख था। ये सिद्धांत थे—

  • 1. एक-दूसरे की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का परस्पर सम्मान
  • 2. परस्पर अनाक्रमण
  • 3. एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में परस्पर हस्तक्षेप न करना
  • 4. समानता और परस्पर लाभ
  • 5. शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व
यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ