बंगाल में महालवाड़ी बंदोबस्त की व्यवस्था किसने शुरू की?
- Aलॉर्ड हेस्टिंग्स
- Bलॉर्ड कॉर्नवालिस
- Cहोल्ट मैकेंजी
- Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) होल्ट मैकेंजी
व्याख्या
1822 ई. में होल्ट मैकेंजी ने बंगाल प्रेसीडेंसी के उत्तर-पश्चिमी प्रांत (इस क्षेत्र का अधिकांश भाग आज के उत्तर प्रदेश में है) में भू-राजस्व प्रशासन की एक नई पद्धति, महालवाड़ी व्यवस्था, तैयार की। इसमें मध्य प्रांत और पंजाब सहित ब्रिटिश भारत के लगभग 30% भूभाग को शामिल किया गया। महालवाड़ी व्यवस्था में जमींदारी और रैयतवाड़ी दोनों व्यवस्थाओं के तत्व थे। प्रश्न में 'बंगाल' शब्द प्रयुक्त है, जो सही नहीं है; उसके स्थान पर 'बंगाल प्रेसीडेंसी' अधिक उपयुक्त है। अतः विकल्प (c) सही है। बिहार लोक सेवा आयोग ने भी अपनी प्रारंभिक और संशोधित दोनों उत्तर-कुंजियों में विकल्प (c) को सही माना।