शाही उपाधि अधिनियम के तहत महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनीं:
- A1875 में
- B1874 में
- C1877 में
- D1876 में
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 1877 में
व्याख्या
शाही उपाधि अधिनियम (रॉयल टाइटल्स एक्ट), 1876 अप्रैल, 1876 में ब्रिटिश संसद ने पारित किया। इस अधिनियम के तहत 1 जनवरी, 1877 को दिल्ली दरबार में महारानी विक्टोरिया को भारत की साम्राज्ञी घोषित किया गया। इसी प्रकार सम्राट एडवर्ड सप्तम को वर्ष 1903 में और जॉर्ज पंचम को वर्ष 1911 में भारत का सम्राट घोषित किया गया।