आधुनिक इतिहास PYQ 510 / 636 · भारत का संवैधानिक विकास

भारतीय उच्चायुक्त का पद किस अधिनियम द्वारा बनाया गया?

  1. Aभारतीय परिषद अधिनियम, 1909
  2. Bभारत सरकार अधिनियम, 1919
  3. Cभारत सरकार अधिनियम, 1935
  4. Dभारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

63rd B.P.S.C. (Pre.) 2017

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) भारत सरकार अधिनियम, 1919

व्याख्या

भारत सरकार अधिनियम, 1919 में भारत के राज्य सचिव का कार्यभार कम करने के लिए एक भारतीय उच्चायुक्त की नियुक्ति का प्रावधान किया गया। उसके कार्यों में भारत सरकार के लिए हथियार और अन्य सामान खरीदना, ठेके देना, व्यापारिक हितों की देखभाल करना और इंग्लैंड में पढ़ने वाले भारतीय विद्यार्थियों की देखरेख आदि शामिल थे। उच्चायुक्त और उसके सहायकों के वेतन का खर्च भारत के संसाधनों से होना था।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ