रेग्युलेटिंग एक्ट किस वर्ष पारित हुआ?
- A1757 ई.
- B1765 ई.
- C1773 ई.
- D1793 ई.
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 1773 ई.
व्याख्या
कंपनी में फैले भ्रष्टाचार और कुशासन को दूर करने के लिए ब्रिटिश संसद ने रेग्युलेटिंग एक्ट, 1773 पारित किया। इसके तहत मद्रास और बंबई प्रेसीडेंसियों को कलकत्ता प्रेसीडेंसी के अधीन कर दिया गया। बंगाल के गवर्नर को अब बंगाल का गवर्नर जनरल कहा गया। वॉरेन हेस्टिंग्स को बंगाल का पहला गवर्नर जनरल बनाया गया।