आधुनिक इतिहास PYQ 499 / 636 · भारत का विभाजन और स्वतंत्रता

राज्य विभाग (स्टेट्स डिपार्टमेंट) किसकी अध्यक्षता में स्थापित किया गया?

  1. Aमहात्मा गांधी
  2. Bजे.एल. नेहरू
  3. Cजी.बी. पंत
  4. Dसरदार पटेल
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

63rd B.P.S.C. (Pre) 2017

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) सरदार पटेल

व्याख्या

माउंटबेटन ने घोषणा की कि विभाजन के बाद दोनों नए देशों, भारत और पाकिस्तान, में पड़ने वाली देशी रियासतों के प्रश्न अलग-अलग 'राज्य विभाग' निपटाएंगे। नेहरू ने रियासतों के एकीकरण के लिए 'राज्य विभाग' का दायित्व सरदार पटेल को सौंपा। सरदार पटेल ने 5 जुलाई, 1947 को कार्यभार संभाला और वी.पी. मेनन ने उनके सचिव के रूप में कार्यभार संभाला।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ