आधुनिक इतिहास PYQ 482 / 636 · सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज

सुभाष चंद्र बोस ने निकोबार द्वीप को नया नाम दिया:

  1. Aस्वराज द्वीप
  2. Bशहीद द्वीप
  3. Cबलिदान द्वीप
  4. Dनवोदय द्वीप
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

67th B.P.S.C. (Re-Exam) (Pre) 2021

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) स्वराज द्वीप

व्याख्या

द्वितीय विश्व युद्ध (1939-45) के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप ब्रिटिश नियंत्रण से निकलकर 1942 ई. में जापानी कब्जे में आ गए। जापान का नियंत्रण 1945 ई. तक रहा, जब अंग्रेजों ने इन द्वीपों पर फिर अधिकार कर लिया। नवंबर, 1943 में जापान सरकार ने प्रतीकात्मक रूप से अंडमान और निकोबार द्वीप सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद अस्थायी सरकार (स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार) को सौंप दिए। यह दायित्व मिलने के बाद नेताजी ने निकोबार का नाम 'स्वराज' और अंडमान का नाम 'शहीद' रखा।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ