आधुनिक इतिहास PYQ 458 / 636 · भारत छोड़ो आंदोलन

'करो या मरो' का नारा किसने और कब दिया?

  1. Aभारत छोड़ो आंदोलन के दौरान सुभाष चंद्र बोस ने
  2. Bअसहयोग आंदोलन के दौरान जवाहरलाल नेहरू ने
  3. Cभारत छोड़ो आंदोलन के दौरान गांधी जी ने
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक

70th B.P.S.C. Pre-2024

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान गांधी जी ने

व्याख्या

प्रश्न में दिया गया नारा भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़ा है। 8 अगस्त, 1942 को कुछ संशोधनों के बाद भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित हुआ। इस दौरान गांधी जी का यह कथन विशेष रूप से महत्वपूर्ण था: 'पूर्ण स्वतंत्रता से कम किसी चीज से मैं संतुष्ट नहीं होऊंगा। ब्रिटिश सरकार नमक कर, शराबखोरी आदि समाप्त करने का प्रस्ताव दे सकती है, परंतु मेरे शब्द होंगे: स्वतंत्रता से कम कुछ नहीं। मैं आपको एक मंत्र देता हूं, करो या मरो। इस मंत्र का अर्थ है कि या तो हम भारत को स्वतंत्र कराएंगे, या स्वतंत्रता पाने के प्रयास में मर जाएंगे।'

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ