आधुनिक इतिहास PYQ 450 / 636 · क्रिप्स मिशन (1942)

क्रिप्स प्रस्ताव को 'डूबते बैंक के नाम एक आगे की तारीख का चेक' किसने कहा?

  1. Aमहात्मा गांधी
  2. Bजवाहरलाल नेहरू
  3. Cजे.बी. कृपलानी
  4. Dजयप्रकाश नारायण

44th B.P.S.C. (Pre) 2000

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) महात्मा गांधी

व्याख्या

जापानी सेना द्वारा रंगून पर कब्जा करने के बाद अमेरिका के दबाव में ब्रिटिश सरकार ने सर स्टैफोर्ड क्रिप्स (ब्रिटिश मंत्रिमंडल के सदस्य) को भारत भेजने का निर्णय लिया, ताकि भारतीय नेताओं से वार्ता करके समाधान निकाला जा सके। क्रिप्स तीन सप्ताह (मार्च-अप्रैल, 1942) भारत में रहे और भारतीय नेताओं से चर्चा के बाद अपने प्रस्तावों को एक प्रारूप के रूप में घोषित किया। महात्मा गांधी ने इसे 'आगे की तारीख का चेक' (पोस्ट-डेटेड चेक) कहा; सर्वपल्ली गोपाल की पुस्तक 'जवाहरलाल नेहरू: ए बायोग्राफी' के अनुसार 'डूबते बैंक के नाम' (ऑन ए क्रैशिंग बैंक) शब्द एक पत्रकार ने जोड़े थे।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ