मुस्लिम लीग ने 'प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस' कब मनाया?
- A14 अगस्त, 1946
- B15 अगस्त, 1947
- C16 अगस्त, 1946
- Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 16 अगस्त, 1946
व्याख्या
16 अगस्त, 1946 की तिथि मुस्लिम लीग ने 'प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस' के लिए तय की थी। अंतरिम सरकार के बारे में वायसराय के निर्णय को अस्वीकार करते हुए मुस्लिम लीग ने स्वतंत्र और पूर्ण संप्रभु पाकिस्तान राज्य की स्थापना की मांग की। उस दिन का उद्देश्य दंगे भड़काना और आतंक का माहौल बनाकर यह दिखाना था कि हिंदू और मुसलमान साथ नहीं रह सकते। इस कार्रवाई में नोआखाली दंगों का एक प्रमुख केंद्र बना।