आधुनिक इतिहास PYQ 429 / 636 · प्रांतीय चुनाव और मंत्रिमंडल का गठन (1937)

प्रांतीय सरकारों का गठन किस अधिनियम के तहत हुआ?

  1. A1935
  2. B1932
  3. C1936
  4. D1947

53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) 1935

व्याख्या

भारत सरकार अधिनियम, 1935 के आधार पर फरवरी, 1937 में प्रांतीय विधानमंडलों के चुनाव हुए। इन चुनावों में कांग्रेस ने अपने प्रतिद्वंद्वी दलों का सफाया कर दिया और पांच प्रांतों में पूर्ण बहुमत पाया: मद्रास (215 में से 159 सीटें), बिहार (152 में से 98), मध्य प्रांत और बरार (112 में से 70), संयुक्त प्रांत (228 में से 134) और उड़ीसा (60 में से 36)। बंबई (लगभग पूर्ण बहुमत), असम और उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रांत में कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। केवल बंगाल, पंजाब और सिंध में कांग्रेस सबसे बड़ा दल नहीं बन सकी। जुलाई, 1937 में कांग्रेस ने 6 प्रांतों, मद्रास, संयुक्त प्रांत, मध्य प्रांत और बरार, बिहार, बंबई और उड़ीसा, में अपनी सरकारें बनाईं। नोट: बंबई में कांग्रेस को लगभग पूर्ण बहुमत (175 में से 86 सीटें) मिला था। अयोध्या सिंह की पुस्तक 'भारत का मुक्ति-संग्राम' में बंबई में भी कांग्रेस का पूर्ण बहुमत (175 में से 88 सीटें) दिखाया गया है, जो अन्य स्रोतों के अनुसार सही नहीं है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ