आधुनिक इतिहास PYQ 423 / 636 · सांप्रदायिक पंचाट और पूना पैक्ट

अगस्त, 1932 में रैम्जे मैकडोनाल्ड के सांप्रदायिक पंचाट द्वारा पहली बार पृथक निर्वाचक समूह किसके लिए बनाया गया?

  1. Aमुसलमानों के लिए
  2. Bभारतीय ईसाइयों के लिए
  3. Cएंग्लो-इंडियनों के लिए
  4. Dअछूतों के लिए

42nd B.P.S.C. (Pre) 1997-98

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) अछूतों के लिए

व्याख्या

ब्रिटिश प्रधानमंत्री रैम्जे मैकडोनाल्ड ने 16 अगस्त, 1932 को सांप्रदायिक पंचाट प्रस्तुत किया। इसके तहत विधानमंडलों में प्रत्येक अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कुछ सीटें आरक्षित की गईं और उनके सदस्यों का चुनाव पृथक निर्वाचक मंडलों द्वारा होना था। मुसलमान और सिख पहले से ही अल्पसंख्यक माने जाते थे। अब इस सांप्रदायिक पंचाट के तहत दलित वर्ग को भी अल्पसंख्यक मानकर हिंदुओं से अलग कर दिया गया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ