दिसंबर, 1931 में महात्मा गांधी कहां से खाली हाथ भारत लौटे?
- Aलंदन
- Bमॉस्को
- Cवाशिंगटन
- Dटोक्यो
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) लंदन
व्याख्या
कांग्रेस के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में महात्मा गांधी ने 7 सितंबर, 1931 को शुरू हुए दूसरे गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया। परंतु 28 दिसंबर, 1931 को वे निराश और खाली हाथ लंदन से बंबई लौटे। भारत पहुंचकर उन्होंने कहा, 'यह सच है कि मैं खाली हाथ लौटा हूं, परंतु मुझे संतोष है कि जो ध्वज मुझे सौंपा गया था, उसे मैंने गिरने नहीं दिया और उसके सम्मान से समझौता नहीं किया।'