आधुनिक इतिहास PYQ 416 / 636 · गोलमेज सम्मेलन

निम्नलिखित में से कौन-सा गोलमेज सम्मेलन 1932 में हुआ?

  1. Aपहला
  2. Bदूसरा
  3. Cतीसरा
  4. Dचौथा

56th to 59thB.P.S.C. (Pre) 201453rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) तीसरा

व्याख्या

पहला गोलमेज सम्मेलन 12 नवंबर, 1930 से 19 जनवरी, 1931 तक लंदन में हुआ। इसमें भारतीय उदारवादी दल, मुस्लिम लीग, हिंदू महासभा, दलित वर्ग, व्यापारी वर्ग और रियासतों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, परंतु कांग्रेस इसमें शामिल नहीं हुई। दूसरा गोलमेज सम्मेलन 7 सितंबर, 1931 से 1 दिसंबर, 1931 तक लंदन में हुआ, जिसमें गांधी जी ने कांग्रेस के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया। तीसरा गोलमेज सम्मेलन 17 नवंबर, 1932 से 24 दिसंबर, 1932 तक लंदन में हुआ। कांग्रेस ने इस सम्मेलन का बहिष्कार किया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ