आधुनिक इतिहास PYQ 408 / 636 · सविनय अवज्ञा आंदोलन

'फ्रंटियर गांधी' का वास्तविक नाम है:

  1. Aपुरुषोत्तम दास टंडन
  2. Bनेताजी सुभाष चंद्र बोस
  3. Cअब्दुल गफ्फार खान
  4. Dमौलाना अबुल कलाम आजाद

43rd B.P.S.C. (Pre) 1999

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) अब्दुल गफ्फार खान

व्याख्या

उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रांत में खान अब्दुल गफ्फार खान के नेतृत्व में 'खुदाई खिदमतगार' नामक स्वयंसेवक संगठन की स्थापना हुई। इन्हें 'लाल कुर्ती' (रेड शर्ट्स) के नाम से भी जाना जाता था। 'लाल कुर्ती' ने पठानों की राष्ट्रीय एकता का नारा दिया, स्वतंत्रता के लिए ब्रिटिश उपनिवेशवाद के विरुद्ध आंदोलन संगठित किया और श्रमिकों की दशा में सुधार की मांग की। उल्लेखनीय है कि जब अन्य प्रांतों के मुसलमान सत्याग्रह आंदोलन से स्वयं को अलग रख रहे थे, तब उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रांत के मुसलमानों ने खान अब्दुल गफ्फार के नेतृत्व में सविनय अवज्ञा आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ